फोटोफेयर–2025 में जुटेंगे 5000 से अधिक फोटोग्राफर, 35 कंपनियां भी करेंगी प्रतिभाग

फोटोफेयर–2025 में जुटेंगे 5000 से अधिक फोटोग्राफर, 35 कंपनियां भी करेंगी प्रतिभाग

फोटोग्राफर्स को फोटोग्राफी व इस व्यवसाय से जुड़े प्रोडक्ट्स की जानकारी देने के लिए राजधानी देहरादून में एक बार फिर फोटो फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फोटोग्राफी प्रोडक्ट्स से जुड़ी 35 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। आयोजकों को इस बार देश भर से 5000 से अधिक फोटोग्राफर्स के शामिल होने का अनुमान है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून में उत्तराखंड फोटो फेयर–2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फोटोग्राफर्स इस व्यवसाय से जुड़े प्रोडक्ट्स की बारीक जानकारी से रूबरू होंगे। फ़ोटोफेयर के आयोजक नितेश अग्रवाल के अनुसार इस वर्ष उत्तराखंड फ़ोटोफेयर 2025 कारगी चौक के निकट स्थित नीरजा ग्रीन्स में 6 एवं 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें फोटोग्राफी से जुड़ी लगभग 35 कंपनियां अपने नवीनतम उपकरणों के साथ प्रतिभाग करेंगी। फोटोग्राफर्स को नए उपकरणों और टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन फोटोग्राफर्स को उनके व्यवसाय को विस्तार देने में सहायक होगा। इस दौरान उत्तराखंड के साथ–साथ हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से 5000 से अधिक फोटोग्राफर्स के शामिल होने की संभावना है। यह फेयर मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए भी एक सुनहरा मौका है, जहां वे व्यावहारिक ज्ञान और फोटोग्राफी इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा पीड़ितों को मुआवजा राशि 72 घंटे में दी जाए, मुख्यमंत्री के आदेश

Fri Aug 22 , 2025
आपदा पीड़ितों को मुआवजा राशि 72 घंटे में दी जाए, मुख्यमंत्री के आदेश देहरादून, 21 अगस्‍त 2020। उत्तराखंड में आपदा राहत कार्य को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 72 […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!