भारी बारिश की चेतावनी के चलते नागथात में बहुउद्देशीय शिविर स्थगित

भारी बारिश

भारी बारिश की चेतावनी के चलते नागथात में बहुउद्देशीय शिविर स्थगित

भारी बारिश
नागथात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की संभावना

देहरादून, 14 सितंबर। जनपद देहरादून के सुदूरवर्ती क्षेत्र नागथात में सोमवार को प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में होने वाले इस शिविर को मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है।

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) व मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितंबर को नागथात क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग द्वारा इस क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा और स्थानीय जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस शिविर में लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सुविधाएं और लाभ पहुंचाने की योजना थी, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित करना आवश्यक हो गया। शिविर की नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

सहायक निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारी देहरादून ने बताया कि जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करें।

देहरादून की महिलाओं ने भी रिपोर्ट को नकारा, बोलीं दून में नहीं लगता डर

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सब-इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाश ने खुद को गोली मारी

Sun Sep 14 , 2025
सब-इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले बदमाश ने खुद को गोली मारी देहरादून। राजधानी में पुलिस की घेराबंदी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुख्यात बदमाश ने आत्मसमर्पण करने के बजाय खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। मृतक अपराधी की पहचान हरियाणा के जिंद […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!