नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजयुमो पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में भाजयुमो पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

नैनीताल, 15 अक्टूबर 2025। नैनीताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह को नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले जाकर दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किशोरी को हरिद्वार से बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी और किशोरी के बीच पहले से जान-पहचान थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पीड़िता को परिवार के सुपुर्द किया।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भवनों पर नंबर प्लेट लगाने का आदेश निरस्त, सीएम ने जांच के दिए निर्देश

Wed Oct 15 , 2025
भवनों पर नंबर प्लेट लगाने का आदेश निरस्त, सीएम ने जांच के दिए निर्देश देहरादून, 15 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में भवनों पर नंबर प्लेट लगाने से संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारियों के आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!