नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस को बड़ी सौगात, 229 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस को बड़ी सौगात, 229 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति

देहरादून 01 जनवरी 2026। नववर्ष 2026 की शुरुआत उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। पुलिस मुख्यालय ने नए साल के अवसर पर नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत कर उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। इन पदोन्नत कर्मियों में 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्ष 2025 उत्तराखण्ड पुलिस के इतिहास में पदोन्नतियों के लिहाज से एक रिकॉर्ड वर्ष के रूप में दर्ज हुआ है। इस दौरान मुख्य आरक्षी से लेकर निरीक्षक और राजपत्रित अधिकारियों तक विभिन्न संवर्गों में कुल 1060 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला। यह कदम न केवल विभागीय संरचना को मजबूत करता है, बल्कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता को भी नई दिशा देता है।
वर्ष 2025 में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, अपर एवं सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी सहित अनेक संवर्गों में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां की गईं। इसके साथ ही डिप्टी एसपी और एडिशनल एसपी स्तर पर भी उल्लेखनीय संख्या में अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया। दूरसंचार संवर्ग और अग्निशमन सेवा में भी वरिष्ठ पदों पर पदोन्नतियां कर विभागीय जरूरतों को पूरा किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी पदोन्नति से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे और अधिक समर्पण, ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Thu Feb 12 , 2026
अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दून पुलिस की 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई देहरादून। चर्चित कारोबारी अर्जुन हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गुरुवार तड़के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ों के दौरान हत्या में शामिल मुख्य शूटर और उसके […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!