पीजी डॉक्टरों की अर्धनग्न डांस पार्टी पर कार्रवाई, एक निष्कासित, बाकी पर जुर्माना

पीजी डॉक्टरों की अर्धनग्न डांस पार्टी पर कार्रवाई, एक निष्कासित, बाकी पर जुर्माना

देहरादून 14 अक्टूबर 2025। दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में देर रात अर्द्धनग्न होकर तेज़ संगीत पर पार्टी करने और पुलिस से विवाद करने वाले पीजी डॉक्टरों पर कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वायरल हुए वीडियो के बाद कॉलेज की छवि धूमिल होने पर प्रबंधन ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कई कार्रवाई की है।

प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि जिस पीजी डॉक्टर के कमरे में यह पार्टी आयोजित की गई थी, उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अन्य दोषी छात्रों की पहचान कर प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश वार्डन को दिए गए हैं। छात्रों को रोकने में नाकाम रहने पर गार्ड कमांडर को पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा गेट पर एंट्री नियमों का उल्लंघन करने और वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना पुलिस को परिसर में ले जाने पर सुरक्षा गार्डों को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है।

घटना के दौरान एक न्यूरो सर्जन से अभद्रता करने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले डीएमएस डॉ. एन.एस. बिष्ट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति—जिसमें वार्डन डॉ. सुशील ओझा, डॉ. अभय कुमार, डॉ. डी.पी. तिवारी और डॉ. विजय भंडारी शामिल थे। टीम ने पूरी घटना की जांच कर अपनी संस्तुतियां दी थीं।

कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि हॉस्टल परिसर में अनुशासनहीनता और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा। हॉस्टल में नियमित गश्त, वार्डन और सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी गई हैं ताकि छात्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता और छात्रों के बीच भी इस घटना को लेकर व्यापक चर्चा रही। कई छात्रों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे व्यवहार से संस्थान की साख पर आंच आती है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर चला डंडा, 280 का किया चालान 

Tue Oct 14 , 2025
दून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर चला डंडा, 280 का किया चालान देहरादून, 13 अक्टूबर: राजधानी देहरादून में त्योहारी सीजन के मद्देनज़र दून पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!