फोटोग्राफर्स ने सीखे सिनेमेटोग्राफी के गुर, ऑन द स्पॉट बनाई स्टोरी को मिली सराहना

देहरादून, 13 सितंबर। देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी (रजि) और फ्यूजिफिल्म के संयुक्त तत्वावधान में आज होटल Chalista Square में भव्य सिनेमा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप अपने आप में अनोखी रही क्योंकि इसमें फोटोग्राफर्स ने सिनेमेटोग्राफी की बारीकियां सीखी। उन्होंने खुद शूट किया, एडिटिंग की और कुछ ही घंटों में एक ऑन द स्पॉट स्टोरी तैयार कर प्रस्तुत भी की, जिसको सभी ने सराहा।
फ्यूजिफिल्म के एम्बेसडर दिनेश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को सिनेमैटिक शूटिंग और एडिटिंग की बारीकियां समझाई गईं। समापन सत्र में वर्कशॉप के दौरान तैयार की गई शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर उपस्थित फोटोग्राफर्स और मेहमानों ने जमकर सराहना की।
देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए फ्यूजिफिल्म टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हाल ही में सफल रहे उत्तराखंड फोटो फेयर 2025 के आयोजक नितेश अग्रवाल (बंटी जी) को सोसाइटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फ्यूजिफिल्म टीम के सदस्य दिनेश वर्मा, रोहित बलानी, प्रवीन आर्यन, विनोद परमार, जितेंद्र अरोड़ा और गौरव को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि दिलबाग सिंह और परमीत सिंह सहित सोसाइटी के कई सदस्य भी मौजूद रहे जिनमें आसिफ, गौरव नागपाल, शिवराज ठाकुर, परविंदर सिंह, अमित मेहरा, भारत ओबेरॉय, संदीप पठानी, ललित जयसवाल, रविंद्र कुमार, रेहान अस्वाल, अजीत, आशीष रावत, गुलजार सिंह और सतीश ठाकुर प्रमुख रहे।


