पूर्व सीएम खडूरी का स्वास्थ्य बिगड़ा, मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

पूर्व सीएम खडूरी का स्वास्थ्य बिगड़ा, मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

देहरादून, 9 सितम्बर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता भुवन चंद्र खंडूरी इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी भूषण भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी उपचार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से खंडूरी की स्थिति की जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति में ईमानदारी और सादगी के प्रतीक रहे हैं। राज्य के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होंगे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपराष्ट्रपति बनने पर सी .पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने दी बधाई

Wed Sep 10 , 2025
उपराष्ट्रपति बनने पर सी .पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने दी बधाई देहरादून, 9 सितम्बर। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उत्तराखंड से शीर्ष नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, आदर्श […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!