ऑपरेशन कालनेमि: चमत्कारी ठगों को दून पुलिस ने दिखाया चमत्कार, पहुंचे सलाखों के पीछे

ऑपरेशन कालनेमि

ऑपरेशन कालनेमि: चमत्कारी ठगों को दून पुलिस ने दिखाया चमत्कार, पहुंचे सलाखों के पीछे

ऑपरेशन कालनेमि

देहरादून, 20 सितंबर : दून पुलिस ने शुक्रवार को उन दो तथाकथित “चमत्कारी बाबाओं” का पर्दाफाश कर दिया, जो खुद को चमत्कारी बताकर भोले-भाले लोगों की जेब पर डाका डालने में लगे थे। ऑपरेशन कालनेमि के तहत डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए इन बाबाओं के “चमत्कार” पुलिस की गिरफ्त में आते ही उड़न–छू हो गए।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बाबा जनता के बीच घूम-घूमकर दावा करते थे कि वे तंत्र-मंत्र और दैवीय शक्तियों के बल पर बीमारियों का इलाज और हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। सुनने में यह किसी फिल्मी की कहानी जैसा लगता है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि कुछ लोग अभी भी ऐसे छलावे में फंस जाते हैं।

गिरफ्तार किए गए बाबाओं में हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी 42 वर्षीय रामप्रकाश और डोईवाला का रहने वाला 48 वर्षीय बबली सिंह शामिल हैं। दोनों बड़े आराम से लोगों की आस्था को अपनी “एजेंसी” समझकर ठगी का धंधा चला रहे थे। लेकिन पुलिस की टीम ने उनके सारे दैवीय चमत्कारों का अंत धरातल पर ला दिया।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव, सर्च अभियान जारी

Sat Sep 20 , 2025
चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव, सर्च अभियान जारी चमोली, 20 सितंबर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्रांतर्गत कुन्तरी गांव में मलबे से पाँच और शव बरामद किए गए हैं। SDRF उत्तराखंड, NDRF, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार […]
चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!