पुलिस की ‘बैंड–बाजा–बारात’ को ‘ना’, बिना इजाजत हो रहे कार्यक्रम पर रोक

पुलिस की ‘बैंड–बाजा–बारात’ को ‘ना’, बिना इजाजत हो रहे कार्यक्रम पर रोक

 

देहरादून, 05 सितंबर। पुलिस–प्रशासन की अनुमति के बिना आयोजित ‘बैंड–बाजा–बारात’ को पुलिस ने रुकवा दिया। महानगरों की तर्ज पर देहरादून के एक मॉल में आयोजित किए जा रहे फेक वेडिंग पर विवाद होने के बाद पुलिस ने ये कदम उठाया। उधर आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन और पारंपरिक परिधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

6 सितंबर को प्रस्तावित “Band Baaja Baarat – Fake Wedding” कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया। कुछ संगठनों ने आरोप लगाया कि यह आयोजन हिंदू विवाह परंपरा का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। विरोध बढ़ते ही दून पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्यक्रम रद्द करवा दिया।

एसएसपी दून ने दो टूक कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। आयोजकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसे किसी भी कार्यक्रम से पहले प्रशासन से बाकायदा अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

पुलिस ने आयोजकों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आयोजन केवल सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों तक सीमित रहें। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

एसएसपी ने साफ कहा कि यदि शर्तों का उल्लंघन हुआ तो आयोजकों के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई होगी। संदेश बिल्कुल साफ है—देहरादून में मनोरंजन की आड़ में धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ की कोशिश की तो बारात निकलने से पहले ही बैंड बज जाएगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में ‘रेत वाले नमक’ से हड़कंप, देहरादून–रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में छापेमारी

Fri Sep 5 , 2025
उत्तराखंड में ‘रेत वाले नमक’ से हड़कंप, देहरादून–रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में छापेमारी देहरादून, 05 सितंबर। उत्तराखंड में सरकारी राशन वितरण प्रणाली पर एक बार फिर से गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कई जिलों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि राशन की दुकानों पर बांटा जा रहा नमक […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!