पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून, 27 अक्टूबर 2025। उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सोमवार देर शाम जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कुल 16 अधिकारियों तथा प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 8 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

 

आईपीएस अधिकारियों में हुए तबादले:

डॉ. पी.वी.के. प्रसाद से निदेशक, अभ्योजन का पदभार हटाया गया है।
अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) के साथ-साथ अभिसूचना एवं सुरक्षा की भी जिम्मेदारी दी गई है । अमित कुमार सिन्हा निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पद से मुक्त किए गए हैं, जबकि ए.पी. अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा) से स्थानांतरित कर निदेशक, अभ्योजन बनाया गया है।
विमी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय/मानवाधिकार) की जिम्मेदारी दी गई है।
निलेश आनंद भरणे से पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, जीआरपी का पद हटाते हुए उन्हें निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ/एएनटीएफ
बनाया गया है।
अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिलों के बदले गए कप्तान —

प्रल्हाद नारायण मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।
यशपाल सिंह अब 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक होंगे। मंजूनाथ टी.सी. को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है।
लोकेश्वर सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तो अब तक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रहीं
कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की कमान सौंपी गई है।
सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल बनाकर भेजा है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय,
और सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया है।

प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले:

प्रकाश चन्द्र को उप प्राचार्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) नरेंद्रनगर नियुक्त किया गया है।
मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,
रेणु लोहनी को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून,
स्वपन कुमार सिंह को एसटीएफ से स्थानांतरित कर एएसपी काशीपुर,
मनीषा जोशी को नैनीताल से हटाकर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार,
अमय कुमार सिंह को काशीपुर से हरिद्वार,
कमला बिष्ट को एएसपी विजिलेंस नैनीताल,
और पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर के पद पर तैनात किया गया है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तोता घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Tue Oct 28 , 2025
तोता घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत देहरादून, 28 अक्टूबर 2025 : जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!