Big Breaking: देहरादून, हरिद्वार,टिहरी, पौड़ी व बागेश्वर में रेड अलर्ट

Big Breaking: देहरादून, हरिद्वार,टिहरी, पौड़ी व बागेश्वर में रेड अलर्ट

 

Big Breaking: देहरादून, हरिद्वार,टिहरी, पौड़ी व बागेश्वर में रेड अलर्ट
Big Breaking: देहरादून, हरिद्वार,टिहरी, पौड़ी व बागेश्वर में रेड अलर्ट

रेड अलर्ट के चलते सोमवार को कई जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून, टिहरी, पौड़ी,बागेश्वर और हरिद्वार जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका

देहरादून, 31अगस्त। अगस्त खत्म होने के बावजूद उत्तराखंड में मानसून का कहर थम नहीं है।  विज्ञान केंद्र ने सोमवार, 1 सितंबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी,बागेश्वर और हरिद्वार जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए भी भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने मंगलवार, 2 सितंबर को भी प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

उत्तराखंड से अन्य खबरें:

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सहित आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी केंद्रीय टीम

Mon Sep 1 , 2025
उत्तराखंड सहित आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा करेगी केंद्रीय टीम उत्तराखंड हिमाचल सहित कई राज्य झेल रहे हैं मानसून की मार दिल्ली, 01सितंबर। देश के कई राज्य इन दोनों मानसून और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में तो हालात और भी खराब है। ऐसे में इन […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!