सहस्रधारा की बारिश ने तोड़ा दून सिटी का 101 साल का रिकार्ड , बरसा 264 मिमी पानी

1
सहस्रधारा की बारिश

सहस्रधारा की बारिश ने तोड़ा दून सिटी का 101 साल का रिकार्ड , बरसा 264 मिमी पानी

दून शहर में तीन सितंबर 1924 को हुई थी 212.6 मिमी बारिश

देहरादून, 17 सितंबर : 15–16 सितंबर की दरमियानी रात बरसात ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। इतना पानी बरसा की देहरादून शहर का 101 साल पुराना रिकार्ड भी टूट गया। राज्‍य मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकडों के अनुसार मंगलवार को सहस्रधारा में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई। तीन सितंबर 1924 को देहरादून में 212 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। वहीं मालदेवता में इसी अवधि में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस दौरान देहरादून जिले में सामान्‍य से 91 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस पखवाडे दून में 149 फीसदी ज्‍यादा बारिश हो चुकी है।

दरअसल, वर्ष 1924 में दून का ज्‍यादा विस्‍तार नहीं था और सहस्रधारा शहर से काफी दूर प्रतीत होता था। उस जमाने में शहरी के बाहरी क्षेत्रों में रेनगेज की व्‍यवस्‍था भी नहीं थी। ऐसे में सहस्रधारा में उस वक्‍त कितनी बारिश हुई इसका रिकार्ड उपलब्‍ध नहीं है। हालांकि दून शहर का रिकार्ड मौजूद है, जिसके अनुसार तीन सितंबर 1924 को शहर में 212.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को दून के कई भागों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जौलीग्रांट में 93 और हाथीबडकला में 89 मिमी वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग ने पहले ही सितंबर में अधिक बरसात का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग के अनुसार अभी मानसून की बारिश जारी रहेगी। फौरी तौर पर इससे राहत के आसार नहीं हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

One thought on “सहस्रधारा की बारिश ने तोड़ा दून सिटी का 101 साल का रिकार्ड , बरसा 264 मिमी पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमायुक्त कार्यालय की ऐतिहासिक पहल: ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम किया लागू

Wed Sep 17 , 2025
श्रमायुक्त कार्यालय की ऐतिहासिक पहल: ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम किया लागू देहरादून, 17 सितंबर। उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने श्रम कल्याण प्रशासन में डिजिटल क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू किया है। यह पहल राज्य में न केवल पारदर्शिता और […]
ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम किया लागू

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!