साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी

साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी

साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी

हरिद्वार, 15 सितंबर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को उपजिला चिकित्सालय रुड़की का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, महिला और पुरुष वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीटी स्कैन मशीन खराब पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल नई मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

दिखी साफ-सफाई की कमी

निरीक्षण में कई कमरों में सीलन और साफ-सफाई की कमी भी सामने आई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कमरों को दुरुस्त किया जाए और अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता है कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी टेस्ट, आईसीयू की सुविधा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की स्थिति न बने, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

साफ-सफाई और उपकरण रखें दुरुस्त

उन्होंने यह भी कहा कि यदि अस्पताल में कोई मशीन या उपकरण खराब है तो उसकी जगह नए उपकरण मंगवाने के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार किया जाए। स्टाफ की कमी होने पर शासन को पत्र भेजने के भी निर्देश दिए। नए ब्लड बैंक भवन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अपूर्ण कार्यों को तुरंत पूरा कराने और भवन का हस्तांतरण कार्यदाई संस्था से शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक सेठ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ए.के. मिश्रा, ब्लड बैंक प्रभारी रजत सैनी, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे।

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान को ‘उत्तराखंड की आत्मा’ के रूप में महसूस किया : राज्यपाल

Mon Sep 15 , 2025
हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान को ‘उत्तराखंड की आत्मा’ के रूप में महसूस किया : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह ने किए उत्तराखंड में सेवाकाल चार वर्ष पूरे देहरादून, 15 सितंबर। चेहरे पर मुस्कान, मीठे बोल और सौम्य स्वभाव के लिए आमजन में एक विशेष पहचान रखने वाले लेफ्टिनेंट […]
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!