रिश्वत लेते सतपुली का उपकोषाधिकारी गिरफ्तार विजिलेंस टीम ने की करवाई, 8000 की ले रहा था घूस

रिश्वत लेते सतपुली का उपकोषाधिकारी गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने की करवाई, 8000 की ले रहा था घूस

पौड़ी जनपद के सतपुली कस्बे में गुरुवार को विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपकोषाधिकारी कौशल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़ा बताया जा रहा है।

दरअसल, सतपुली निवासी रविन्द्र रावत ने विजिलेंस विभाग को लिखित तहरीर दी थी कि जून और जुलाई माह के करीब 10 लाख रुपये के बिल पास कराने के लिए उपकोषाधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। इसके तहत गुरुवार को आरोपी अधिकारी को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद सतपुली समेत पूरे क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है। आम जनता के बीच भी इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चा का माहौल है, क्योंकि भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लंबे समय से लोग असंतोष जता रहे थे।

फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर विजिलेंस टीम उससे पूछताछ कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस घटनाक्रम को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी से की मुलाकात

Fri Aug 29 , 2025
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी से की मुलाकात प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इन दिनों भेट करने का सिलसिला जारी […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!