सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन, 57 शिक्षकों ने लिया भाग

सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का किया गया था आयोजन

सीबीएसई की ओर से दी एशियन स्कूल में अनुभवात्मक अधिगम पर हुई चर्चा

देहरादून, 20 सितम्बर। दी एशियन स्कूल में 19 व 20 सितम्बर को सीबीएसई की ओर से दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय अनुभवात्मक अधिगम पर आधारित शिक्षण पद्धतियां रहा, जिसमें देहरादून के विभिन्न विद्यालयों से आए 57 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।

नई शिक्षण विधियों की जानकारी दी

सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन, 57 शिक्षकों ने लिया भाग
सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन, 57 शिक्षकों ने लिया भाग

CBSE की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) को लेकर शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के उदृेश्यों पर भी चर्चा की गई। वहीं दूसरे दिन विशेषज्ञों ने संवेदनशील शिक्षण विधियों और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को पढ़ाने की तकनीकों पर जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों ने केस स्टडी, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, रोल प्ले और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इन अभ्यासों का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावशाली बनाना था। दी एशियन स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि प्रधान दत्ता ने बताया कि कार्यशाला का मकसद शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और समझ को बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने अनुभवात्मक शिक्षण की तकनीकों और उसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में सीबीएसई की ओर से बतौर रिसोर्स पर्सन नियुक्त हिल ग्रोव स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. ललिता कोठिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को समूह गतिविधियों और प्रायोगिक अभ्यासों के माध्यम से नई शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रशिक्षकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ती हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसटीएफ–दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ़्तार

Sat Sep 20 , 2025
एसटीएफ–दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ़्तार देहरादून, 21 सितम्बर। एसटीएफऔर दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह […]
एसटीएफ–दून पुलिस गिरफ्त में हाकम सिंह और पंकज गौड़

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!