सहायक आयुक्त तापस चक्रवर्ती को मिलेगा ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’

सहायक आयुक्त तापस चक्रवर्ती को मिलेगा ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’

देहरादून। जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘कादंबरी साहित्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन’ ने सहायक आयुक्त तापस चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट यात्रा वृतांत लेखन के लिए प्रतिष्ठित ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। संस्था की ओर से देशभर के साहित्यकारों में से उत्कृष्ट लेखन योगदान देने वाले रचनाकारों का चयन किया जाता है।

तापस चक्रवर्ती उत्तराखंड में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। साहित्य और फोटोग्राफी के प्रति गहरी लगन रखने वाले चक्रवर्ती अब तक देश-विदेश के अनेक दर्शनीय स्थलों की यात्राओं पर आधारित पांच यात्रा वृतांत प्रकाशित कर चुके हैं। इनमें ‘रुक जाना नहीं, (2016), ‘मंदिरों का नगर, विष्णुपुर’ (2018), ‘अविस्मरणीय यूरोप’ (2022), ‘उत्तराखंड: हिमालय की गोद में’ (2022) और हाल ही में प्रकाशित ‘हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक’ (2025) शामिल हैं।

उनकी रचनाओं को पहले भी कई बार सम्मान मिल चुका है। उन्हें पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2018-19 में ‘मंदिरों का नगर, भुवनेश्वर’ पुस्तक के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ यात्रा वृत्तांत पुरस्कार’ से नवाजा गया था। इसके अलावा 2024 में उनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘उत्तराखंड साहित्य सम्मान’ भी प्रदान किया गया।

‘कादंबरी साहित्य समारोह’ का भव्य आयोजन आगामी 22 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में किया जाएगा, जहां तापस चक्रवर्ती को औपचारिक रूप से ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस पलटी, 23 यात्री बाल–बाल बचे

Sat Oct 11 , 2025
टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस पलटी, 23 यात्री बाल –बाल बचे टनकपुर, 11 अक्टूबर 2025। चम्पावत जनपद के टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस्तियां नामक स्थान पर शुक्रवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 23 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं। घटना की […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!