शिक्षक दिवस पर 13 शिक्षकों को ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

देहरादून, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2024 के लिए चयनित 16 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें प्रारम्भिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षक और एक शिक्षक प्रशिक्षक शामिल रहे।
राज्यपाल ने शिक्षकों को केवल ज्ञान प्रदाता नहीं, बल्कि चरित्र और मूल्यों का निर्माता बताया और कहा कि वे बच्चों को जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को भटकाव से बचाने तथा उनमें किताब पढ़ने और खेल-रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की आदत डालने की जरूरत पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कथाकार शैलेश मटियानी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे पहाड़ के संघर्ष और संवेदनाओं को समाज के सामने लाने वाले रचनाकार थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। साथ ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम, खेल परिसर और नई भर्तियों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
समारोह में शैलेश मटियानी के परिजन, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुरस्कृत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक
प्रारंभिक शिक्षा :
पौड़ी : डा.यतेंद्र प्रसाद गौड़, जूनियर हाईस्कूल लालबांग, दुगड्डा
चमोली : रंभा शाह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोडा, गैरसैंण
उत्तरकाशी : मुरारी लाल राणा, प्राथमिक विद्यालय बढेथी
हरिद्वार : ठाट सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेडीकला
टिहरी : रजनी ममगाईं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर
रुद्रप्रयाग : मिली बागड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौंठी, जखोली
चंपावत : नरेश चंद्र,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम, लोहाघाट
पिथौरागढ़ : दीवान सिंह कठायत, प्राथमिक विद्यालय उड़ियारी, बेरीनाग
अल्मोड़ा : डा.विनीता खाती, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी, ताड़ीखेत
माध्यमिक शिक्षा :
पौड़ी : पुष्कर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य इंटर कालेज सुरखेत
उत्तरकाशी : गीतांजलि जोशी, प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज डुंडा
देहरादून : डा.सुनीता भट्ट, प्राचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून
चंपावत : प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कालेज बापरू
अल्मोड़ा : दीपक चंद्र बिष्ट, प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज शेर, ताड़ीखेत
प्रशिक्षण संस्थान :
पिथौरागढ़ : राजेश कुमार पाठक, प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट
संस्कृत शिक्षा :
हरिद्वार : डा.बलदेव प्रसाद चमोली, प्रवक्ता ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय,


