टीम ‘व्हाइट’ ने जीता डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

मैन ऑफ द मैच कन्नू, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट प्रदीप और बेस्ट बैट्समैन रहे मन्नू
देहरादून, 25 सितंबर। देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठे डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम मजेंटा को हराकर टीम व्हाइट ने खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट टीम ने अमित ठाकुर और मन्नू नेगी की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए जिसके जवाब में मजेंटा टीम 11.3 ओवर में 76 रन ही बना सकी। फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच कन्नू मिश्रा रहे।

तनुष क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए छठे डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर मजेंटा ने बोलिंग करने का फैसला लिया। शुरू में उनका फैसले ठीक लगा जब व्हाइट के विकेट जल्दी–जल्दी गिरने लगे। लेकिन उसके बाद अमित ठाकुर और मन्नू नेगी की आतिशी पारी ने मजेंटा के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। अमित ने 31 गेंदों में 44 और मन्नू ने 31 गेंद में 41 रन बनाए। टीम व्हाइट ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जिसके जवाब में मजेंटा टीम व्हाइट की शानदार गेंदबाजी के सामने टिक ना सकी और 11.3 ओवर में केवल 76 रन ही बना सकी।
फाइनल में मन ऑफ द मैच कन्नू मिश्रा को चुना गया। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंटऔर बेस्ट बोलर प्रदीप बिष्ट रहे जबकि बेस्ट बैट्समैन का खिताब मन्नू नेगी को मिला।


