टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल, एक लापता

टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल, एक लापता

नैनीताल, 2 नवम्बर 2025 : जनपद नैनीताल के ज्योलिकोट आमपड़ाव के पास देर रात एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ कर रही है।

शुक्रवार देर रात इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें कुल 18 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी अस्पताल भेजा। वहीं, दो मृतकों के शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और एसडीआरएफ टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिल्क्यारा टनल तैयार, गंगोत्री–यमुनोत्री की दूरी 26 किमी कम

Mon Nov 3 , 2025
सिल्क्यारा टनल तैयार, गंगोत्री–यमुनोत्री की दूरी 26 किमी कम उत्तरकाशी, 3 नवंबर 2025 : उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रदेश को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। उत्तरकाशी जिले के सिल्कयारा में प्रदेश की सबसे बड़ी सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है। लगभग 1384 करोड़ रुपये की लागत से बनी […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!