ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकले, आज हो सकता है शहर जाम

ट्रैफिक प्लान देखकर घर से निकले, आज हो सकता है शहर जाम

देहरादून। कांग्रेस पार्टी की ओर से आज प्रस्तावित राजभवन कूच के चलते शहर का यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए दून पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह ट्रैफिक डायवर्जन प्लान के अनुसार ही मार्गों का प्रयोग करें। अनावश्यक रूप से कैंट रोड और राजपुर रोड की ओर न जाएं।

यातायात पुलिस के अनुसार रैली के दौरान कई मार्गों पर अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। रैली के कांग्रेस भवन से प्रस्थान की तैयारी होते ही ओरियंट चौक से ग्लोब चौक की ओर जाने वाला यातायात कनक चौक की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह रैली शुरू होते ही ग्लोब चौक से बहल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की दिशा में भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी।

रैली के बहल चौक पहुंचने पर राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को स्थिति के अनुसार रोक-रोक कर चलाया जाएगा। वहीं, जैसे ही रैली बहल चौक से आगे बढ़ेगी, ऐनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और इन वाहनों को सीएसडी तिराहा व वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।

रैली के राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला ट्रैफिक घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दिलाराम चौक पर रैली पहुंचने के बाद कालीदास रोड से आने वाले वाहनों को पथरिया पीर से नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि असुविधा से बचने के लिए 11:30 बजे से लेकर रैली समाप्त होने तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का उपयोग न किया जाए। रैली के दौरान दिलाराम चौक, ऐनेक्सी तिराहा, कालीदास तिराहा, ओरियंट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक और वाटिका तिराहा पर डायवर्जन और बैरियर लगाए जाएंगे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेमनगर में गोलीबारी से दहशत, छात्र तमंचे सहित गिरफ्तार 

Tue Aug 26 , 2025
प्रेमनगर में गोलीबारी से दहशत, छात्र तमंचे सहित गिरफ्तार   देहरादून, 26 अगस्त। प्रेमनगर में हुई गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए घटना में शामिल […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!