टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस पलटी, 23 यात्री बाल–बाल बचे

टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस पलटी, 23 यात्री बाल –बाल बचे

टनकपुर, 11 अक्टूबर 2025। चम्पावत जनपद के टनकपुर-चम्पावत मार्ग पर बस्तियां नामक स्थान पर शुक्रवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 23 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट टनकपुर की टीम उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस के पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन SDRF कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जिला पुलिस और फायर सर्विस के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। SDRF की त्वरित कार्यवाही और समन्वय से एक बड़ी दुर्घटना में किसी प्रकार की गंभीर जनहानि होने से टल गई।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाथ मलते रह गए ट्रंप, नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

Sat Oct 11 , 2025
हाथ मलते रह गए ट्रंप, नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो, 11 अक्टूबर 2025। वर्ष 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। नोबेल समिति ने मचाडो […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!