बद्रीनाथ हाईवे पर पहुंची अलकनंदा, जलमग्न होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोका यातायात

बद्रीनाथ हाईवे पर पहुंची अलकनंदा, जलमग्न होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

श्रीनगर: 29 अगस्त। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बरसात और बादल फटने की घटनाओं के बाद अलकनंदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।
श्रीनगर के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक अलकनंदा नदी के बहाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और हाईवे के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
अलकनंदा नदी आज सुबह 8:00 बजे सामान्य से ऊपर बह रही है। यहां नदी का जलस्तर 535.2 मीटर तक पहुंच गया जो और बढ़ रहा है। इसके चेतावनी स्तर 535 मीटर से 0.20 मीटर ऊपर और इसके ख़तरे के स्तर 536 मीटर से 0.80 मीटर नीचे है। इस स्थिति को देखते हुए पौड़ी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और श्रीनगर के आसपास निचले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड अलर्ट मोड पर, CM धामी ने दिए सख़्त निर्देश

Fri Aug 29 , 2025
प्रभावितों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के दिए निर्देश देहरादून, 29 अगस्त।। जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि […]
बादल फटा: CM धामी ने कहाए राहत-बचाव में देरी बर्दाश्त नहीं

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!