UKSSCSC पेपर लीक : SIT ने तेज की जांच, अफसरों से पूछताछ, रिकॉर्ड खंगाले

देहरादून, 26 सितंबर : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्नपत्रों के फोटो लीक होने के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने आज आयोग के कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण रिकार्ड खंगाले। टीम ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और संचालन के मानकों की जानकारी लेते हुए दस्तावेज तलब किए।
एसआईटी का गठन शासन द्वारा किया गया था ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके। इसकी निगरानी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और टीम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश कर रहे हैं।
पूछताछ में SIT ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली कंपनी के पदाधिकारियों से भी जानकारी ली। इसके साथ ही अभियुक्त से जुड़े दस्तावेज और अन्य प्रासंगिक कागजात जल्द से जल्द एसआईटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


