आज का हर युवा है भगत सिंह और आज़ाद: डॉ. मुकुल शर्मा

https://sssc.uk.gov.in/

पेपर लीक प्रकरण मे युवाओं की लड़ाई में साथ आए डॉ. मुकुल शर्मा

देहरादूनए 27 सितंबर। इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग के प्रेसीडेंट डॉ. मुकुल शर्मा ने देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। राज्य में चर्चित पेपर लीक प्रकरण को लेकर चल रहे इस आंदोलन में डॉ. शर्मा ने युवाओं से कहा कि उनकी आवाज़ पूरे उत्तराखंड की आवाज़ है और इसे सरकार को सर्वोपरि रखना चाहिए।

बेरोजगार युवाओं के धरने में शामिल हुए डॉ. मुकुल शर्मा
बेरोजगार युवाओं के धरने में शामिल हुए डॉ. मुकुल शर्मा

डॉ. शर्मा ने कहा धरना स्थल पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा हमारा भविष्य है। युवाओं के साथ जो कुछ हुआ है वह निश्चित रूप से गलत है। यदि युवा सीआईडी जांच की मांग कर रहे हैं तो सरकार को इसमें हिचकिचाना नहीं चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारा युवा अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठा है।

उन्होंने आंदोलनरत युवाओं की तुलना भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से करते हुए कहा कि सरकार को उनकी बात को गंभीरता से लेना चाहिए। डॉ. शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे तन, मन और धन से हर संभव मदद करेंगे और रोजाना एक घंटा धरना स्थल पर बैठकर युवाओं का मनोबल बढ़ाएंगे। डॉ. शर्मा की इस उपस्थिति से प्रदर्शन कर रहे युवाओं में उत्साह का संचार देखा गया।

क्या है पेपर लीक मामला?

  1. मामला : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक।
  2. प्रभाव : हज़ारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में, भर्ती प्रक्रिया पर सवाल।
  3. आंदोलन : पूरे राज्य में बेरोज़गार युवा धरने पर, सीआईडी जांच की मांग तेज़।
  4. सरकार की कार्रवाई : SIT गठित, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच जारी।
  5. नवीनतम स्थिति : SIT आयोग कार्यालयों में रिकॉर्ड खंगाल रही, अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MDDA एक्शन : अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन सील

Sun Sep 28 , 2025
MDDA एक्शन : अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन सील   देहरादून, 28 सितंबर। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में अभियान चलाकर दर्जनों […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!