UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित
UKSSSC पेपर लीक : असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

देहरादून, 25 सितंबर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार के परीक्षा केंद्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट तिवारी को निलंबित करने के बाद अब एक और निलंबन की करवाई हुई है। उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, नई टिहरी की इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित

आदेश में कहा गया है कि 21 सितंबर को हरिद्वार जिले के एक परीक्षा केंद्र से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बाहर भेजा गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि सुमन इस पूरे प्रकरण में शामिल थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रश्नपत्र का स्क्रीनशॉट बांबी पंवार नामक व्यक्ति को उपलब्ध कराया, जो बाद में वायरल हुआ। साथ ही उन पर साल्वर के रूप में परीक्षा से जुड़ने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में उनके खिलाफ थाना रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।

शासन ने माना है कि सुमन का आचरण उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 का उल्लंघन है और इसने विभाग की छवि धूमिल की है। निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा तथा वे निदेशालय उच्च शिक्षा, हल्द्वानी से संबद्ध रहेंगी। सचिव रंजीत सिन्हा की ओर से जारी इस आदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला ने नदी में लगाई मौत की छलांग

Thu Sep 25 , 2025
महिला ने नदी में लगाई मौत की छलांग रुद्रप्रयाग, 25 सितंबर। जिले के ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम राउलेक में एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से मिली सूचना पर SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!