UKSSSC पेपर लीक: एसआईटी पहुंची खालिद के घर, जुटाए सबूत, परीक्षा केंद्र की जांच की

हरिद्वार, 28 सितंबर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी शनिवार को हरिद्वार पहुंची। एसआईटी ने आरोपी खालिद के घर की तलाशी ली और सबूत खंगाले। टीम परीक्षा केंद्र भी पहुंची और वहां परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
हरिद्वार में एसआईटी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में अभ्यर्थियों और अन्य लोगों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान टीम ने अब तक की जांच की जानकारी साझा करते हुए उम्मीदवारों की शंकाओं का समाधान किया। साथ ही, अभ्यर्थियों ने भी कई सुझाव दिए जिन्हें जांच रिपोर्ट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर टीम ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार में इस नकल कांड की जड़ें खंगाली। इस दौरान मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी खालिद के हरिद्वार स्थित घर की तलाशी भी ली गई। इस दौरान टीम ने एक घंटे तक आरोपी के पिता व बहनों से पूछताछ की।
टीम न्यायालय से सर्च वारंट लेकर पहुंची और छापेमारी के दौरान परीक्षा से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए। तलाशी के बाद एसआईटी ने बहादुरपुर जट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई तथा उनके बयान दर्ज किए गए।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


