उपराष्ट्रपति बनने पर सी .पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति बनने पर सी .पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने दी बधाई

देहरादून, 9 सितम्बर। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उत्तराखंड से शीर्ष नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, आदर्श नेतृत्व और सेवा भाव भारतीय लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका अनुभव राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा और आने वाले समय में देश को नई दिशा देगा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने भी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक सशक्त होंगी। राज्यपाल ने कहा कि उपराष्ट्रपति का यह पदभार भारत की संसदीय परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करेगा।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पित जीवन और जनसेवा की भावना हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा रही है। निशंक ने आशा व्यक्त की कि उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए उनका अनुभव और कार्यशैली राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता

Wed Sep 10 , 2025
चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता टिहरी गढ़वाल, 9 सितम्बर। जनपद टिहरी को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को 1560 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!