उत्तराखंड दौरे के 24 घंटे में प्रधानमंत्री ने भेजी 455 करोड़ की राहत राशि

उत्तराखंड दौरे के 24 घंटे में प्रधानमंत्री ने भेजी 455 करोड़ की राहत राशि

देहरादून 12सितंबर। आपदा प्रभावित उत्तराखंड में नुकसान का आकलन कर लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर ही प्रदेश को राहत भेज दी।केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से के रूप में 455 करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अग्रिम तौर पर दी गई है। केंद्र का यह निर्णय 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप लिया गया है, ताकि राज्य में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों पर खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है और हर कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को संबल प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सहयोग और मार्गदर्शन से ही आपदा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्तराखंड की जनता को त्वरित सहायता और राहत मिल पाती है। बीते दिन भी देहरादून दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने पूरी मदद का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को उत्तराखंड के लिए एक बड़ी राहत बताते हुए कहा कि इससे आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने और आवश्यक संसाधन जुटाने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ करेगी, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता समय पर पहुंच सके।

इस घोषणा के साथ ही राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और मजबूत कदम उठा सकेगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2027 कुंभ मेले की तैयारियों को रफ्तार, स्थलीय निरीक्षण और बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Fri Sep 12 , 2025
2027 कुंभ मेले की तैयारियों को रफ्तार, स्थलीय निरीक्षण और बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश हरिद्वार, 12 सितंबर। उत्तराखंड सरकार ने 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियों की गति तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!