उत्तरकाशी में फिर टूटा कुदरत का कहर, नौगांव में बादल फटा

उत्तरकाशी में फिर टूटा कुदरत का कहर, नौगांव में बादल फटा

उत्तरकाशी, 6 सितंबर : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। जिले के नौगांव क्षेत्र के देवलसारी इलाके में आज बादल फटने से हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस घटना से नौगांव बाजार में मलबा भर गया है और बरसाती नाले के उफान पर आने से कई घरों व दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। तेज बारिश और पानी के बहाव के कारण आसपास के नाले भी उफान पर हैं, जिससे और नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं। मलबा और पानी भर जाने से कई घरों व दुकानों में कीचड़ घुस गया है। इस दौरान कुछ वाहनों के भी बहाने की खबर है, हालांकि जान माल के किसी नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आपदा पर गंभीर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की सूचना मिलते ही उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना हो चुकी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा हर संभव मदद में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागेश्वर आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Sun Sep 7 , 2025
बागेश्वर आपदा प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा बागेश्वर, 07 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसरी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी मजबूती से प्रभावितों […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!