उत्तरकाशी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कप्तान ने बदले कार्यभार

उत्तरकाशी, 09 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोभाल ने एक आदेश के तहत, पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से बड़ा फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नौ अधिकारियों का विभिन्न थानों और शाखाओं में स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनोज असवाल को प्रभारी निरीक्षक मनेरी से प्रभारी निरीक्षक धरासू बनाया गया है, जबकि निरीक्षक प्रदीप तोमर को प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी निरीक्षक मनेरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, निरीक्षक अशोक कश्यप को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक हर्षिल की कमान दी गई है।
इस फेरबदल में, निरीक्षक दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक धरासू को एएनटीएफ, एएचटीयू, डीसीआरबी, समनसेल और विजिलेंस प्रकोष्ठ का भी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपक रावत को थानाध्यक्ष हर्षिल से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष पुरोला भेजा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में, उपनिरीक्षक मोहन कंदैत को थानाध्यक्ष पुरोला से थानाध्यक्ष मोरी, और उपनिरीक्षक रणवीर चौहान को थानाध्यक्ष मोरी से पुलिस कोतवाली उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक विनोद गोला को थाना मोरी से थाना पुरोला भेजा गया है, जबकि अपर उपनिरीक्षक पवन बडोनी को थाना पुरोला से थाना मोरी स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपनी-अपनी नई नियुक्ति हेतु कार्यभार ग्रहण करें।


