वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, पुलिस बल की फुल ड्रेस रिहर्सल

वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, पुलिस बल की फुल ड्रेस रिहर्सल

देहरादून, 10 सितम्बर। देहरादून में गुरुवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए बुधवार को एसडीआरएफ बटालियन में पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए और तत्पश्चात सुरक्षा ड्यूटी की फुल ड्रेस रिहर्सल भी कराई गई।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना ए.पी. अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नियुक्त पुलिस बल को सतर्कता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे और प्रभारी अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। ड्यूटी स्थल व आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक पुलिसकर्मी को पहचान पत्र और ड्यूटी कार्ड साथ रखने के निर्देश दिए गए। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा और न ही बिना अनुमति ड्यूटी स्थल छोड़ा जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर सतर्क बने रहें और किसी एक जगह पर अनावश्यक रूप से इकट्ठा न हों।

एयरपोर्ट और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में बीडीएस और डॉग स्क्वॉड की मदद से ऊंची इमारतों, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों की सघन चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में धर्मशालाओं, होटलों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाएं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और सत्यापन भी किया जाएगा।

ब्रीफिंग के बाद की गई रिहर्सल के दौरान उच्चाधिकारियों ने विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स पर जाकर स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू

Wed Sep 10 , 2025
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू बदरीनाथ, 10 सितम्बर। बरसात का मौसम बीतने के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। मार्ग सुचारू होने से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। पितृ पक्ष चलने के कारण श्रद्धालु श्राद्ध-तर्पण के लिए […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!