विधानसभा अध्यक्ष ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष ने किया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

कोटद्वार, 04 सितंबर।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार सुबह तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:15 बजे पहुँची विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और उसके बाद कार्यालय की कार्यप्रणाली को जांचा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच और परिवहन विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचते हैं, ऐसे में किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी या असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएँ और लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम और संदेश प्रणाली का बेहतर उपयोग कर लोगों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ऋतु खण्डूडी भूषण ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन का पहला दायित्व जनता की सुविधा और सेवा है। अधिकारियों की लापरवाही से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए और हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाए। शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

Thu Sep 4 , 2025
बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी चमोली/रुद्रप्रयाग, 04 सितंबर। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट बदलते ही बर्फबारी का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा अलौकिक […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!