विकास की दौड़ में परंपरा और विरासत की रोशनी

विकास की दौड़ में परंपरा और विरासत की रोशनी

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 : विरासत को सहेजते हुए विकास की नई रोशनी में दून अब और भी जगमगाने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों—कुठालगेट, साई मंदिर जंक्शन, स्लिप रोड और राउंड अबाउट—पर किए गए सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार कार्यों ने राजधानी को नया रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में किए गए ये प्रोजेक्ट न केवल शहर को सुगम यातायात की दिशा में आगे ले जा रहे हैं, बल्कि पहाड़ी संस्कृति, कला और परंपरा की झलक भी बखूबी प्रस्तुत कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने चौक-चौराहों का चौड़ीकरण, दो अतिरिक्त स्लिप रोड का निर्माण और पहाड़ी स्थापत्य शैली में सौंदर्यीकरण कर इन्हें जीवंत बना दिया है। जल्द ही मुख्यमंत्री इन प्रोजेक्ट्स को विधिवत रूप से जनमानस को समर्पित करेंगे।

इन स्थानों पर स्थानीय विरासत, पारंपरिक स्थापत्य कला और महान विभूतियों के चित्रण ने शहर की पहचान को नया आयाम दिया है। वहीं, सुचारू यातायात व्यवस्था से नागरिकों को राहत मिली है।

यह पहल जिला प्रशासन के “सुनियोजित विकास के साथ सांस्कृतिक संरक्षण” के दृष्टिकोण की मिसाल बनकर उभरी है—जहां आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम दून की सड़कों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतिक्रमण करने वालों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना, दून पुलिस का अभियान

Wed Oct 15 , 2025
अतिक्रमण करने वालों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना, दून पुलिस का अभियान देहरादून, 14 अक्टूबर 2025। त्योहारी सीजन के मद्देनज़र दून पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान के […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!