विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित

विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित

उत्तराखंड की पहली महिला सैनिक कल्याण अधिकारी हैं सरिता

देहरादून, 11 अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय, देहरादून की ओर से गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक “देवभूमि विशाल रैली” में जनपद हरिद्वार की विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार (सेवानिवृत्त) को विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार वर्तमान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं। वे उत्तराखंड की पहली महिला सैनिक कल्याण अधिकारी होने का गौरव रखती हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके शहीद पति की वीरता, समर्पण और देशभक्ति की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे सैनिक परिवारों और समाज की सेवा के माध्यम से उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

रैली में राज्यपाल ने शहीद सैनिकों और पूर्व सैनिकों के त्याग, साहस और अनुशासन को नमन करते हुए उन्हें देश की प्रगति में सतत योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न सैनिक कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां मौजूद रहीं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ चार तस्कर गिरफ़्तार

Mon Oct 13 , 2025
1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ चार तस्कर गिरफ़्तार उत्तरकाशी, 13 अक्टूबर 2025 : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!