युवती के पेट से निकाला 13 किलो 200 ग्राम का ट्यूमर

युवती के पेट से निकाला 13 किलो 200 ग्राम का ट्यूमर

देहरादून, 6 अक्टूबर 2025 : चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता दर्ज की गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग ने हाल ही में 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजन की विशाल गांठ (ओवेरियन लार्ज ट्यूमर) निकालकर चिकित्सा जगत में मिसाल कायम की है।

मरीज को लंबे समय तक इस गांठ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रही थी। अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत पर उसे परिवार के साथ अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे.पी. शर्मा ने पेट में असामान्य रूप से बड़ी गांठ पाई, जो महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाल रही थी।

डॉ. शर्मा ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी। चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. जे.पी. शर्मा और उनकी टीम—डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. दिपांकर नयाल, डॉ. पुष्किन पोखरियाल और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा—ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद युवती की सेहत सामान्य है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी को नंदा राजजात यात्रा के लिए किया जाएगा आमंत्रित

Mon Oct 6 , 2025
पीएम मोदी को नंदा राजजात यात्रा के लिए किया जाएगा आमंत्रित देहरादून, 6 अक्टूबर 2025। नन्दा राजजात यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को श्री नन्दा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद नौटियाल ने मुख्यमंत्री […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!